Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

मतीन प्रधान बने राजपूत एकता मंच के जिलाध्यक्ष

  • बैठक में राजपूतों के उत्थान के लेकर की गई चर्चा

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: रविवार को गांव जसड़ सुल्ताननगर में मुस्लिम राजपूत एकता मंच द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा एवं एकजुटता पर जोर दिया गया,साथ ही समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए भी अपील की गई।

16 19

गांव जसड सुल्तान नगर में मतीन प्रधान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक इमलाक प्रधान ने मुस्लिम राजपूत समाज से शिक्षा पर जोर देने व समाज में फैली दहेज जैसी कुरीतियों को दूर करने की अपील की। इस दौरान मतीन प्रधान को मुस्लिम राजपूत एकता मंच का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस मौके पर तहसीन पुंडीर, साजिद राणा एडवोकेट, मास्टर यासीन, हसीब राणा, हाजी हामिद पहलवान, बाबा मुन्फेद, बाबा शौकत, हाजी महमूद, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img