Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

बिहार चुनाव 2020: मायावती ने मतदाताओं से की यह अपील

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली:  बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए अब काफी कम वक्त बचा है। 28 अक्टूबर को मतदान होना है और आज शाम पांच बजे पहले चरण के लिए प्रचार थम जाएगा। 71 सीटों पर मतदान से पहले राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी कैंपेन में पूरी जान फूंकी जा रही है। साथ ही विरोधियों पर निशाना साधना भी जारी है।

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर बिहार के वोटरों से खास अपील की। मायावती ने लिखा कि बिहार विधानसभा आमचुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारी आज चुनाव प्रचार की समाप्ति के साथ ही शुरू। अतः सभी से अपील है कि वे विरोधियों के सभी प्रकार के हथकण्डों व षडयंत्रों से सावधानी बरतते हुए बीएसपी व आरएलएसपी आदि गठबंधन को ही अपना वोट देकर सफल बनाएं।

बिहार में मायावती की पार्टी बसपा, RLSP-AIMIM समेत कुल 6 पार्टियों के गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में है और गठबंधन का सीएम पद का चेहरा उपेंद्र कुशवाहा हैं।

बिहार विधानसभा आमचुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारी आज चुनाव प्रचार की समाप्ति के साथ ही शुरू। अतः सभी से अपील है कि वे विरोधियों के सभी प्रकार के हथकण्डों व षडयंत्रों से सावधानी बरतते हुए बीएसपी व आरएलएसपी आदि गठबंधन को ही अपना वोट देकर सफल बनायें।

28 अक्टूबर को जिन 71 सीटों पर मतदान होना है, उनमें अमरपुर, बांका, नवादा, घोसी, चेनारी, जमुई, सासाराम, मोकामा, बाढ़, पालीगंज जैसी विधानसभा सीटें शामिल हैं।

आज प्रचार थमने से पहले कई दिग्गज मैदान में होंगे। बिहार सीएम नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा समेत अन्य कई स्टार प्रचारकों की चुनावी सभाएं हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

तेजस्वी यादव भागलपुर, खगडिया, वैशाली, बेगुसराय, जबकि नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर, महुआ और मनहर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...
spot_imgspot_img