Home Delhi NCR बसपा सुप्रीमो मायावती का भाजपा पर तीखा हमला, पढ़िए पूरी खबर

बसपा सुप्रीमो मायावती का भाजपा पर तीखा हमला, पढ़िए पूरी खबर

0
बसपा सुप्रीमो मायावती का भाजपा पर तीखा हमला, पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कर्ज में डूबी घुटन का जीवन जीने को मजबूर किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें विचलित करती हैं, किन्तु अब बेरोजगार युवाओं द्वारा भी आत्महत्या करने की विवशता ने राष्ट्रीय चिन्ता, बेचैनी व आक्रोश को और बढ़ा दिया है। फिर भी विकास व इण्डिया शाइनिंग आदि जैसा भाजपा का दावा कितना उचित?’

एक अन्य ट्वीट में मायावती ने लिखा, ‘भाजपा द्वारा संसद में भी बेरोजगारी की ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्या से इंकार करना इनकी यह गलत व अहंकारी सोच नहीं है तो और क्या है? कौन युवा बेरोजगारी का ताना व अपमान सहना चाहता है? भाजपा के लोग अपनी संकीर्ण सोच व मानसिकता को त्यागें तभी देश का कुछ भला संभव।’