Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

परिसीमन के बाद ही तय होंगे मेयर पद के उम्मीदवार

  • सभी पार्टियों में कई कई दावेदार, भाजपा से हरिकांत तो कांग्रेस से रंजन शर्मा हो सकते हैं दावेदार
  • सपा की ओर से सुनीता वर्मा फिर कर सकती हैं तैयारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम कार्यकारिणी का कार्यकाल इस साल के अंत में समाप्त हो रहा है। इसके बाद यहां नगर निकाय के चुनाव होने हैं। जिसे लेकर सभी पार्टियों की ओर से तैयारी की जा रही है। सभी पार्टियों को अभी परिसीमन के बढ़ने का इंतजार है जिसके बाद मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा होगी, हालांकि सभी पार्टियों की ओर से मेयर पद के उम्मीदवारों की लंबी फेहरिस्त है, लेकिन नाम की घोषण आरक्षण घोषित होने के बाद भी होगी।

नगर निगम महापौर और पार्षदों का कार्यकाल इस साल के अंत में दिसंबर माह में खत्म हो रहा है। इसे लेकर निगम के सभी वार्डों मेंं चुनावी तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी पार्टियों की ओर से पार्षद पद के लिये संभावित उम्मीदवारों ने तैयारी शुरू कर दी है। बात मेयर पद की करें तो यहां सपा, बसपा भाजपा समेत सभी पार्टियों की ओर से अंदरखाने तैयारी की जा रही है और संभावित उम्मीदवार भी तैयारी कर रहे हैं।

हालांकि किसी भी पार्टी की ओर से अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले गये हैं सभी पार्टी आरक्षण के हिसाब से अभी से तैयारी में है। बात यहां बहुजन समाज पार्टी की की जाए तो बसपा की ओर से बैठकों का दौर शुरू हो चुका है काफी उठापठक यहां पार्टी में हो चुकी है। जिलाध्यक्ष पर नई तैनाती है जो कि पूरी जिम्मेदारी उठाएं है। बसपा की ओर से मेयर पद के कई उम्मीदवार सामने आ सकते हैं, लेकिन उनके नामों पर अंतिम मुहर बसपा मुख्यालय से ही लगती है, लेकिन उसके बावजूद यहां बसपा की ओर से कई दावेदार उम्मीदवारी कर सकते हैं जो मेयर का चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस भी ठोकेगी ताल

उधर, बात कांग्रेस की करें तो कांग्रेस की ओर से भी कई दावेदार हैं, जो इस बार मेयर पद पर अपनी किस्मत आजमाएंगे। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने बताया कि उनकी पार्टी में सबसे ऊपर नाम वर्तमान में डिप्टी मेयर पद पर तैनात रंजन शर्मा का है। वह मेयर पद को लेकर तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही मानेंद्र सूद, सलीम पठान, महेंद्र गुर्जर समेत कई नाम है जो अपनी दावेदारी पेश करेंगे। हालांकि पार्टी की ओर से सभी नाम आरक्षण तय होने के बाद ही घोषित किये जाएंगे। अगर महिला सीट होती है तो उनकी पार्टी से कई महिलाएं भी हैं जो मेयर पद पर चुनाव लड़ सकती हैं।

सपा से भी कई दावेदार

अब बात यहां सपा की करें तो सपा की ओर से कई दावेदार हैं, जो मेयर पद के लिये तैयारी कर सकते हैं। यहां चुनावी मैदान में आ सकते हैं। इनमें वर्तमान मेयर सुनीता वर्मा भी इस बार सपा के सिंबल पर एक बार फिर से मेयर का चुनाव लड़ सकती हैं और अगर पुरुष सीट होती है योगेश वर्मा भी शायद सामने आएं। हालांकि सपा की ओर से भी अभी तक किसी का नाम नहीं दिया गया है लेकिन यह सबसे पक्के दावेदार हो सकते हैं।

इसी तरह बात वर्तमान सत्ता पार्टी भाजपा की करें तो भाजपा की ओर से पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया, महेश बाली समेत कई नाम सामने आ सकते हैं। ऐसी सीट होती है तो पार्टी यहां मेयर पद पर चरण सिंह लिसाड़ी या जगपाल सिंह बौद्ध को भी सामने ला सकती है। हालांकि इसके अलावा भी कई उम्मीदवार हैं जो तैयारी में जुटे हैं। कौन-कौन और सामने आ सकता है। इसका पर्दा तो आरक्षण घोषित होने के बाद ही सामने आयेगा, लेकिन सभी पार्टियों में कई दावेदार मेयर पद की तैयारी में जुट चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img