- सीट बदलने से कई के अरमानों पर फिरा पानी
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: महानगर का मेयर पद फिर से ओबीसी के लिए आरक्षित घोषित कर दिया हैं। इसी तरह से सरधना नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित, मवाना नगर पालिका परिषद को अनराक्षित किया हैं। जबकि हस्तिनापुर अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला, बहसूमा अनुसूचित जाति, खरखौदा को भी अनराक्षित श्रेणी में रखा गया हैं।
दौराला नगर पंचायत को अनारक्षित, करनावल पिछड़ा वर्ग, परीक्षितगढ़ अनारक्षित, शाहजहांपुर अनारक्षित, फलावदा पिछड़ा वर्ग, लावड़ पिछड़ा वर्ग महिला, सिवालखास महिला, किठौर महिला, खिवाई महिला, हर्रा को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया हैं। इस तरह से महानगर मेयर, नगर पालिका परिषद चेयरमैन और नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई हैं।
इसके बाद राजनीति दलों के नेता अपनी-अपनी गोटियां बैठाना भी शुरू कर दिये हैं। आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही किस सीट पर किस वर्ग का प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगा, आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद सरगर्मी तेज हो गई।
आरक्षण सूची लागू होने से पूर्व न जाने कितने लोग चुनाव की तैयारी में लगे थे, लेकिन अब जैसे ही उनकी सीट किस आरक्षण में घोषित हुई है, उसके बाद कुछ लोगों की बांछे खिल गई तथा कुछ निराश भी हो गए। क्योंकि आरक्षण ने राजनीति दलों के नेताओं का गणित बिगाड़ दिया।
नगर निगम पिछड़ा वर्ग
नगर पालिका आरक्षण
सरधना नगर पालिका पिछड़ा वर्ग महिला
मवाना नगर पालिका अनारक्षित
नगर पंचायत आरक्षण
हस्तिनापुर अनुसूचित जाति महिला
बहसूमा अनुसूचित जाति
खरखौदा अनारक्षित
दौराला अनारक्षित
करनावल पिछड़ा वर्ग
परीक्षितगढ़ अनारक्षित
शाहजहांपुर अनारक्षित
फलावदा पिछड़ा वर्ग
लावड़ पिछड़ा वर्ग महिला
सिवालखास महिला
किठौर महिला
खिवाई महिला
हर्रा अनारक्षित
सरधना सीट: आरक्षण ने बिगाड़ा प्रत्याशियों का गणित
सरधना: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नए सीरे से जारी किए गए आरक्षण ने प्रत्याशियों की गणित बिगाड़ दिया है। सरधना नगर पालिका सीट की सीट घोषित होते ही धुरंधरों के अंदाजे फेल हो गए। क्योंकि सरधना सीट के लिए पिछड़ा वर्ग महिला सीट घोषित की गई है। इससे पहले शासन द्वारा इस सीट पर सामान्य महिला सीट घोषित हुई थी। आरक्षण के कारण सीट बदलने से प्रत्योशियों और राजनीतिज्ञों के आंकड़े बिगड़ गए हैं। अधिसूचना घोषित होने के बाद कुछ के चेहरे खिल उठे तो बहुत को मायूसी का सामना करना पड़ा।
सरधना नगर पालिका सीट राजनीति के लिहाज से काफी अहम मानी जाती है। पिछली अधिसूचना के हिसाब से इस सीट को सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया था। जिस पर कई धुरंधरों ने अपनी तैयारी तेज कर दी थी। भावी प्रत्याशियों ने जोड़-तोड़ भी शुरू कर दिए थे। मगर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद मामला संशय में चला गया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने के लिए कहा तो शासन ने नए सिरे से अधिसूचना जारी की।
गुरुवार को जारी हुई अधिसूचना ने प्रत्याशियों के गणित बिगाड़ दिए। क्योंकि सरधना सीट पर पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित की गई है। जिससे सामान्य महिला सीट पर दावेदारी मजबूत कर रहे भावी प्रत्याशियों के अरमानों पर पानी फिर गया है। वहीं, कई भावी प्रत्याशियों के लिए यह अधिसूचना वरदान साबित होगी। हालांकि शासन द्वारा अभी अंतरिम सूची जारी की गई है। फिलहाल अधिसूचना जारी होने के बाद क्षेत्र में चुनव की सरगर्मी तेज हो गई है।
नगर पालिका परिषद सरधना से प्रस्तावित वार्ड आरक्षण सूची
- वार्ड आरक्षण
खेवान महिला
मंडी चमारान पिछड़ा वर्ग
गढ़ी खटीकान अनु जाति महिला
भाटवाड़ा अनु जाति
बूढा बाबू महिला
छावनी महिला
मंडी चमरान आंशिक अनारक्षित
किशोरकान अनारक्षित
गांधी नगर महिला
तारनी पिछड़ा वर्ग
कमरानबावान अनारक्षित
कमरानबावान आंशिक अनारक्षित
धर्मपुरा अनारक्षित
धर्मपुरा आंशिक अनारक्षित
जोगियान महिला
घोसीयान महिला
टाउन हाल पिछड़ा वर्ग
ऊंचापुर पिछड़ा वर्ग महिला
बेरून सराय पिछड़ा वर्ग महिला
टाउन हाल आंशिक अनारक्षित
पीरजादगान अनारक्षित
भुलारिया अनारक्षित
गुजरान अनारक्षित
चकला आंशिक अनारक्षित
चकला अनारक्षित पिछड़ा वर्ग

