Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

एमबीए, बीटेक छात्र अदा करेंगे रामलीला के किरदारों का रोल

  • 23 से 9 अक्टूबर तक चलेगी रामलीला, तैयारियों में जुटे आयोजक
  • प्राथमिक शिक्षा के लिए लगाया जाएगा कैंप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर रामलीला का मंचन 23 सितंबर से शुरू किया जाएगा। जिसकों लेकर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। रामलीला का मंचन नौ अक्टूबर तक किया जाएगा। रामलीला के दौरान अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वहीं इस वर्ष रामलीला का मंचन करने के लिए वृंदावन से नहीं बल्कि दिल्ली और नोएडा से आ रहे है। रामलीला के किरदार को निभाने वाले सभी कलाकार एमबीए या फिर बीटेक पास करने वाले छात्र है। रामलीला में भाग लेने वाले कलाकरों के लिए इस वर्ष चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।

रामलीला के मंचन को लेकर मंगलवार को गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर के पदाधिकारियों की एक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा मनोज गुप्ता (अध्यक्ष मेरठ मंडप एसोसिएशन) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा का संचालन महामंत्री मनोज अग्रवाल द्वारा किया गया। इस दौरान मेरठ शहर कमेटी का विस्तार भी किया गया।

12 6

राजकिशोर रस्तोगी को संरक्षक, नरेंद्र उपाध्याय को संयोजक (जिमखाना मैदान), संदीप रेवड़ी व पंकज कश्यप को सह संयोजक (जिमखाना मैदान), प्रमोद दीक्षित (पंचवटी कॉलोनी), राकेश बाबा (मानसरोवर कॉलोनी), सचिन जिंदल (कोयले वाले), दीपक वर्मा (शिव शक्ति नगर) को उपाध्यक्ष, गौरव शर्मा, कुलदीप बाल्मीकि, शिवा वैद्य, केशव छाबड़ा, कपिल मोहन, सौरभ भटनागर, कुशान गोयल को सर्वसम्मति से मंत्री नियुक्त किया गया।

संयोजक उत्सव शर्मा ने बताया की रामलीला मंचन के दौरान किसी भी कार्यकर्ता, कलाकार, भक्तजन अथवा अन्य किसी भी आमजन को किसी भी प्रकार की प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता जिमखाना मैदान में होने पर आनंद अस्पताल की ओर से निशुल्क सहयोग रहेगा। सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर द्वारा 23 सितंबर से नौ अक्टूबर तक चलने वाले रामलीला मंचन के प्रत्येक प्रोग्राम पर विस्तार से बने निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।

मनोज गुप्ता ने बताया कि सात सितंबर को सायं 4 बजे जिमखाना मैदान रामलीला स्थल पर भूमि पूजन होगा, जिसमें मेरठ के सभी प्रतिष्ठित गण के साथ भारी संख्या में जनमानस मौजूद रहेगा। अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मेरठ शहर की जनता से निवेदन किया कि भगवान श्री राम की लीला के दर्शन दर्शन करने अवश्य पहुंचे।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, उत्सव शर्मा, मनोज जिंदल, अजीत शर्मा, विपुल सिंघल, राजन सिंघल, राकेश शर्मा, सुरेश गोयल, पंकज गोयल, संदीप गोयल रेवड़ी, नरेंद्र उपाध्याय, पंकज कश्यप, राजेंद्र अग्रवाल प्लास्टिक वाले, लोकेश शर्मा, विपिन बिजली वाले, माधव जिंदल आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img