Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

घर से दो अर्थियां उठीं तो परिवार में मचा कोहराम

  • पीएम से शव पहुंचने के बाद पिता-पुत्र का दाह संस्कार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मुरादनगर में अंत्येष्टि स्थल पर लेंटर गिरने से शामली के भी पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई थी। सोमवार को दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद शामली पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया। एक घर से एक साथ दो अर्थी उठने से पूरे मोहल्ले की आंखे नम हो गई। सैकडों लोग पिता-पुत्र की अंत्येष्टि में शामिल हुए।

रविवार को जनपद गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए विभिन्न स्थानों से रिश्तेदार पहुंचे थे। रविवार को अंत्येष्टि स्थल का लेंटर गिरने से दर्जनों लोगों के दबने से कई लोगों की मौत हो गई थी।

हादसे में शामली के मोहल्ला दयानंद नगर गली नंबर 9 निवासी विनोद पुत्र मदन और उनके बेटे अक्षय की भी मृत्यु हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुृत्र के शव शामली पहुंचे को परिवार में कोहराम मच गया। पिता-पुत्रों के शव पहुंचने पर पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। एक मकान से एक साथ दो अर्थी उठने से हर आंख नम नजर आई।

49 2

विनोद इंजीनियर और अक्षय था मिलकर्मी

हादसे में मारे गए मृतक विनोद के पिता मदन ने बताया कि उसका पुत्र विनोद मुरादनगर के पास अर्डिनेंस फैक्ट्री में इंजीनियर के पद पर तैनात था , जबकि पोता अक्षय दौराला शुगर मिल में फिटर के पद पर तैनात था।

विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने दी सांत्वना

मुरादनगर हादसे का शिकार पिता-पुत्र के शव पहुंचने के बाद सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सभासद महेश धीमान, डा. अनुराग शर्मा आदि गणमान्य समेत सैकड़ो लोगों ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में गणमान्य लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

इकलौता पुत्र था अक्षय

शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी पिता-पुत्र की हादसे में हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अक्षय अपने पिता विनोद का इकलौता पुत्र था। जिसकी करीब एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img