Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

नवरात्र में नहीं ​खुलेंगी मीट की दुकानें और होटल

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: आगामी नवरात्रि को लेकर झिंझाना थाना प्रभारी ने कस्बे में मीट, होटल संचालको के साथ बैठक करते हुए नवरात्र में मीट की दुकान, होटल खोलने नहीं खोलने की हिदायत दी, साथ ही अवैध कटान पर कडी कार्रवाई की चतावनी दी।

गुरुवार को थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने आगामी नवरात्रि त्योहार को लेकर कस्बे में मीट, मांस, अंडा एवं होटल संचालको की मीटिंग बुलाई। जिसमें थाना प्रभारी ने सभी मीट की दुकान एवं होटल संचालको को चेतावनी दी है कि नवरात्रि में किसी भी तरह की मीट की दुकान एवं होटल नहीं खुलेंगे।

गौकशी एवं अवैध कटान पर सख्त कार्यवाही होगी। इसके अलावा नवरात्र से अलग दिनों में भी होटल संचालक को ​हिदायत दी गयी है कि रात्रि दस बजे तक ही होटल खुलेंगे। होटल पर गौमांस की सूचना मिली तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।

नवरात्र से अलग दिनों में मीट की दुकान करने वाले केवल फैक्ट्री से ही मीट लाकर बेचेंगे, कस्बे में अवैध कटान नहीं होगा, दुकानों पर पर्दा डालकर रखेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img