Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

ICC World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड की आधी टीम भेजा वापस पवेलियन

  • बटलर आउट जो रूट ने लगाया इस विश्व कप का पहला अर्धशतक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज गुरूवार को वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण की शुरूआत हो गया। भारत के 10 मैदानों पर होने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज यानि पांच अक्तूबर को गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला चल रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

03 3

इंग्लैंड के कप्तान का विकेट न्यूजीलैंड ने चटकाया

न्यूजीलैंड को मैच में पांचवीं सफलता मैट हेनरी ने दिलाई। उन्होंने 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को आउट कर दिया। बटलर 42 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। बटलर ने पांचवें विकेट के लिए जो रूट के साथ 70 रन की साझेदारी की। बटलर का कैच विकेट के पीछे टॉम लाथम ने लिया। इंग्लैंड ने 33.2 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बना लिए हैं। जो रूट 59 रन बनाकर नाबाद हैं।

जो रूट का अर्धशतक
विश्व कप के मौजूदा संस्करण का पहला अर्धशतक इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट ने लगाया। रूट ने 30वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार किया। इंग्लैंड ने 30 ओवर में चार विकेट पर 166 रन बना लिया है। जो रूट 50 और जोस बटलर 30 रन बनाकर नाबाद हैं।

सैंटनर ने मोइन अली को किया बोल्ड
ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोइन अली को क्लीन बोल्ड कर दिया। मोइन ने 17 गेंद पर 11 रन बनाए। इंग्लैंड ने 22 ओवर में चार विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। जो रूट 33 और कप्तान जोस बटलर दो रन बनाकर नाबाद हैं।

इंग्लैंड का स्कोर 20 ओवर के बाद 112/3
इंग्लैंड की पारी के 20 ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने तीन विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट 29 और बाएं हाथ के बल्लेबाज मोइन अली आठ रन बनाकर नाबाद हैं।

रचिन रवींद्र ने लिया विकेट
न्यूजीलैंड को तीसरी सफलता रचिन रवींद्र ने दिलाई। उनके पहले और पारी के 17वें ओवर में हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। ब्रूक ने तीसरी और चौथी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा। इसके बाद छठी गेंद को भी बाउंड्री के बाहर भेजने के प्रयास में बाउंड्री पर डेवोन कॉन्वे को कैच थमा बैठे।

इंग्लैंड को दूसरा झटका
इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। मिचेल सैंटनर ने ओपनर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आउट कर दिया। बेयरस्टो 35 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हो गए। सैंटनर की गेंद पर डेरिल मिचेल ने उनका कैच लिया। इंग्लैंड ने 13 ओवर में दो विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। जो रूट 15 रन बाकर नाबाद हैं। हैरी ब्रूक को अभी अपना खाता खोलना है।

इंग्लैंड को लगा पहला झटका
इंग्लैंड को पहला झटका डेविड मलान के रूप में लगा। उन्हें मैट हेनरी ने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर आउट कर दिया। मलान 24 गेंद पर 14 रन बनाकर विकेटकीपर टॉम लाथम को कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। मलान के आउट होने के बाद अनुभवी बल्लेबाज जो रूट क्रीज पर आए हैं। इंग्लैंड ने आठ ओवर में एक विकेट पर 41 रन बनाए हैं। जॉनी बेयरस्टो 24 और जो रूट एक रन बनाकर नाबाद हैं।

इंग्लैंड का स्कोर 6 ओवर में 35/0
इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही है। पहले ओवर में 12 रन बटोरने के बाद जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं। इंग्लैंड ने शुरुआती छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 35 रन बनाए हैं। जॉनी बेयरस्टो 21 और मलान 13 रन बनाकर नाबाद हैं।

इंग्लैंड की तेज शुरुआत
इंग्लैंड ने विश्व कप के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की है। जॉनी बेयरस्टो ने ट्रेंट बोल्ट के पहले ही ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। इंग्लैंड ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो ने 11 और डेविड मलान ने एक रन बनाए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम, ट्रेंट बोल्ट।

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मार्क वुड।

इंग्लैंड की टीम करेगी पहले बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम ने विश्व कप के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम के नियमित कप्तान केन विलियम्सन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। लॉकी फर्ग्यूसन भी चोट के कारण बाहर हैं। वहीं, बेन स्टोक्स इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में नहीं हैं।

कुछ देर में होगा टॉस
विश्व कप का पहला मैच कुछ देर में शुरू होगा। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे। दोनों टीमों के बीच 2019 विश्व कप का फाइनल खेला गया था। तब मैच और सुपर ओवर टाई रहने के बाद इंग्लैंड को बाउंड्री काउंट नियम से विजेता घोषित किया था।

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट
विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा। 10 में से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img