Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

खरदौनी में मेडिकल स्टोर पर टीम ने मारा छापा

  • आनलाइन शिकायत के बाद लखनऊ से गठित टीम ने की कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

लावड़: खरदौनी गांव में मेडिकल स्टोरों पर नकली दवा बेचे जाने की आनलाइन शिकायत के बाद लखनऊ से गठित टीम ने शनिवार को मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। टीम ने दो स्टोरों से हजारों की दवा कब्जे में ले ली। वहीं, एक संचालक दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया।

पकड़े गए दोनों मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस चलते पाए गए। मेरठ के ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन शाक्य ने बताया कि किसी ग्रामीण ने खरदौनी गांव के तीन मेडिकल स्टोरों पर नकली दवाइयां बेचे जाने की आॅनलाइन शिकायत की थी। जिस पर लखनऊ स्तर से हापुड़ के ड्रग्स इंस्पेक्टर लवकुश, गाजियाबाद के ड्रग्स इंस्पेक्टर अनुरोध, मेरठ से पवन शाक्य, औषधि अनुसेवक रवि राणा के साथ इंचौली थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक, लावड़ चौकी प्रभारी अंकित चौहान ने खरदौनी गांव में चौहान मेडिकल स्टोर व नाजिम मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।

जबकि एक मेडिकल स्टोर का संचालक विनोद मौके से भाग निकला। चौहान मेडिकल स्टोर के संचालक लुकमान व नाजिम मेडिकल स्टोर के संचालक नाजिम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। टीम ने कार्रवाई करते हुए दवाइयों के सैंपल लिए। चौहान मेडिकल स्टोर से टीम ने 30 हजार व नाजिम मेडिकल स्टोर से लगभग 25 हजार की दवाइयां अपने कब्जे में ले ली। टीम ने आठ सैंपल जांच के लिए भेजे है।

बरामद दवाइयों में दर्द निवारक, एंटीबॉयोटिक, आइंटमेंट आदि दवाइयां है। लगभग तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप का माहौल बना रहा। पकड़े गए दोनों संचालकों के पास मेडिकल स्टोर संचालन का लाइसेंस नहीं मिला। बिना लाइसेंस के ही दोनों मेडिकल स्टोर का काफी सालों से संचालन कर रहे थे। ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन शाक्य का कहना है कि सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img