- दीपावली पर भारत में बने मिट्टी टेराकोटा के सजावटी सामान ग्राहकों की पहली पसंद
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: पीएम मोदी द्वारा किए गए आह्वान आत्मनिर्भर भारत एवं लोकल-वोकल का असर बाजार में दिखने लगा है। इस बार दीपावली पर चाइना में बने हुए सजावट के आइटम की जगह भारत में बने हुए सजावट के सामान की धूम देखने को मिल रही हैं। जिसमें मेडिकल कॉलेज स्थित श्रीबालाजी टेरेकोटा कलेक्शन की दुकान एवं अन्य दुकानों पर मिट्टी के सजावटी सामान लोगों को काफी पंसद आ रहे हैं। जिससे दुकानदारों के चेहरे पर खुशी साफ जाहिर हो रही हैं।
मिट्टी की संजावटी पेंटिंग और मूर्ति लोगों की पहली पसंद
वहीं, मिट्टी टेरेकोटा की गणेश, लक्ष्मी की मूर्ति एवं फैंसी दीपक के साथ तरह-तरह की पेंटिंग ग्राहकों को काफी पंसद आ रही है और बड़ी संख्या में ग्राहक सभी सजावटी सामान को खरीद रहे हैं। श्रीबालाजी टेरेकोटा कलेक्शन के मालिक सोराज सिंह प्रजापति ने बताया कि अबकी बार चाइना का बायकॉट करते हुए भारत में बने हुए ही मिट्टी के सजावटी सामान बिक्री के लिए रखा गया।

जिसमें क्रोकरी का सभी सामान गुजरात, कोलकाता से लक्ष्मी, गणेश, गोरखपुर, आगरा से बने हुए मिट्टी के सभी सजावटी सामान उपलब्ध हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि दीपक का रेट पांच रुपये से लेकर 10 रुपये तक एवं लक्ष्मी गणेश की मूति 25 रुपये से लेकर ढाई हजार रुपये तक की है। इसी तरह से मिट्टी का कछुआ एवं घर के बाहर सजाने वाली सभी प्रकार की झालर भी उपलब्ध हैं।

