- दिल्ली-क्राइम ब्रांच और औषधि निरीक्षण शामली ने की छापेमारी
जनवाणी संवाददाता |
शामली: दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने औषधि निरीक्षण के साथ शामली में गांव ऐरटी के एक मकान में छापेमारी की। वहां दवाई बनाने की फैक्ट्री चलाई रही थी। मौके पर दवाइयां नहीं मिली लेकिन कच्चा माल व मशीनें बरामद हुई हैं।
गुरुवार की दोपहर में दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने औषधि निरीक्षक शामली निधि पांडेय को फैक्ट्री के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद टीम ने कंडेला क्षेत्र में गांव ऐरटी में एक मकान में छापेमारी की।
वहां से दवाइयां बनाने का कच्चा माल, मशीने आदि बरामद हुई लेकिन मौके पर दवाई बनाने का संचालन या तैयारी दवाइयां नहीं बरामद हुई है। औषधि निरीक्षक निधि पांडेय ने बताया कि मकान राधा नाम की महिला के नाम है जिसे किराये पर लिया गया था। मौके पर दवाइयां बरामद नहीं हुई लेकिन कच्चा माल मिला है जिससे लगता है कि यहां दवाइयां बनाई जा रही थी। निधि पांडेय ने बताया कि दिल्ली में क्राइम ब्रांच टीम ने नकली दवाइयों के साथ आरोपियों को पकड़ा था जोकि शामली के बताए गए हैं।

