Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

मेरठ कालेज प्रबंध समिति चुनाव के लिए कराया नामांकन

  • 12 अगस्त को किया जाएगा मतदान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कालिजिएट एसोसिएशन प्रबंध समिति का 12 अगस्त को चुनाव होने जा रहा है। जिसके लिए मंगलवार को उम्मीदवारों ने नामांकन किया। पहले की तरह चुनाव में दो पैनल मेरठ कालेज परिवार और फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कालेज की ओर से नामांकन किया।

बता दें कि कोरोना के दूसरी लहर से पहले चुनाव कराने की तैयारी थी, लेकिन कोविड के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया था। अब जब कोरोना की दुसरी लहर शांत हुई है तो फिर से चुनाव कराया जा रहा हैं। इसके लिए 12 अगस्त को वोट डाले जाएंगे। नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि 23 व 24 जुलाई है।

वहीं, नामांकन से पहले दोनों पैनल के उम्मीदवारों ने पूजन किया। मेरठ कालेज परिवार के सदस्यों ने औघड़नाथ मंदिर में पूजन किया तो दूसरी तरफ साकेत में फ्रेंड्स आफ मेरठ कालेज के प्रत्याशियों ने हवन किया।

इसके बाद समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव के अलावा 21 कार्यकारिणी के लिए नामांकन किया गया। सबसे पहले मेरठ कालेज परिवार की ओर से नामांकन किया गया। उसके बाद फ्रेंड्स आफ मेरठ कालेज के प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

अध्यक्ष के लिए अनिल गुप्ता, सुरेश जैन रितुराज ने नामांकन किया। सचिव पद पर विवेक गर्ग और डा. ओपी प्रकाश अग्रवाल ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष के लिए मोहित जैन और एमके गुप्ता ने नामांकन किया। अतिरिक्त सचिव के लिए केशव बंधु और मनीष प्रताप ने नामांकन किया। इसके अलावा 35 लोगों ने कार्यकारिणी के लिए नामांकन किया है।

08 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img