जनवाणी संवाददाता |
मवाना: नेशनल हाइवे 34 पर भैंसा टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार कार छोड मौके से फरार हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने कार को कब्जे ले थाने ले आई।
जानकारी के अनुसार भैंसा गांव निवासी 24 वर्षीय कपिल पुत्र रामपाल गांव निवासी 23 अनुज पुत्र वीरसेन के साथ हीरो होंडा मोटर साइकिल के साथ कुटटी की मोटर ठीक करने के लिए जा रहा था। बाइक सवार दोनों युवक नेशनल हाइवे 34 स्थित भैंसा टोल प्लाजा पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगनार कार संख्या युपी 15 डीपी 7040 ने टक्कर मार दी।
जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुचें परिजना आनन फानन में युवको को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने दोंनो को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही कार चालक कार मौके पर छोड फरार हो गया।

