जनवाणी ब्यूरो |
मोदीपुरम: मोदीपुरम की अंसल टाउन कॉलोनी में सर्विस रोड की मांग को लेकर एक बार फिर से कॉलोनी के लोग एकजुट हो गए हैं। कॉलोनी के लोगों ने एकजुट होकर क्लब में बैठक कर मांग रखी कि हाईवे पर बहुत ज्यादा अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।पिछले कई साल से वह हाईवे पर सर्विस रोड की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसके अलावा कॉलोनी में सीवर की समस्या बढ़ती जा रही है। बारिश के दौरान यहां कई-कई फीट तक बारिश का पानी भर जाता है।
मेंटेनेंस का चार्ज कई गुना वसूला जा रहा है यहां लोगों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। कॉलोनी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष मोनिका पुंडीर का कहना है कि जो एजेंसी चार्ज ले रही है वह लगातार चार्ज को बढ़ा देती है इस बार भी 10 परसेंट बढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने विरोध किया तो उसे नहीं बढ़ने दिया कॉलोनी में कोई सुविधा नहीं मिल रही है। कहने को पोश कॉलोनी है इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी और एमडीए वीसी को भी अवगत कराया है कि यहां पर लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए।

