जनवाणी संवाददाता |
कैराना/शामली : कैराना में सीआईएसएफ के जवान और उनके एसएसबी में तैनात भाई के घरों से चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार की नगदी चोरी की है।

कैराना के गांव बुच्चा खेडी निवासी सीआईएसएफ जवान सेठपाल राजस्थान के कोटा तैनात है कि उनका भाई संदीप एसएसबी में शिमला में तैनात है। दोनों भाई अपनी—अपनी डयूटी पर गए हुए हैं जबिक उनके परिवार के लोग घरों में ही थे। शनिवार की रात में किसी से समय चोरों ने सेठपाल और संदीप के मकानों से करीब 20 लाख के जेवरात और 50 हजार की नगदी चोरी कर ली।
सीआईएसएफ और एसएसबी में तैनात जवान के घरों में चोरी की घटना से पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ चोरी की घटना का निरीक्षण किया। वहीं गांव के बाहर छौर पर एक महिला होमगार्ड के मकान को भी चोरों एक बेटरा चोरी कर लिया। महिला होमगार्ड शामली कोतवाली में तैनात है।

