जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान के जरिएा मेरठ का चेहरा बदलने की तैयारी है। 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से 93 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। लक्ष्य है कि मेरठ को खेल, शिक्षा, संस्कृति और व्यापार का मॉडल सिटी बनाया जाए। एयर प्रॉपर्टी कनेक्शन तक को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है।
बुधवार को मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा ने चीफ इंजीनियर मानवेंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी तरह की सुस्ती बर्दाश्त नहीं होगी। तय समयसीमा में काम पूरे करने की कार्ययोजना बनाई गई है। मेडा ने कलक्ट्रेट परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का बड़ा प्लान फाइनल कर दिया है। यहां आरसीसी स्ट्रक्चर पर आधारित यह पार्किंग बनेगी। पार्किंग पुलिस चौकी के पीछे बताई जा रही है। जहां जगह जमीन खाली पड़ी है। पार्किंग सुविधा शुरू होते ही कलक्ट्रेट परिसर में अव्यवस्थित खड़े नहीं होंगे। यही नहीं, कलक्ट्रेट के बाहर सड़क पर अस्थायी चल रही पार्किंग से राहत मिलेगी। व्यस्त एरिया में जाम से राहत मिलेगी। इसके अलावा, मेडा ने जैन नगर को लिंक रोड से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास कर दिया है। इसके लिए 62 मीटर जमीन खरीदी जा चुकी है। इन प्रोजेक्ट पर करीब 60 करोड़ की लागत बताई गई है। अधिकारियों का दावा है कि लिंक रोड बनते ही ट्रैफिक लोड घटेगा और लोगों को तेज और आसान कनेक्टिविटी मिलेगी। इधर, गंगानगर मवाना रोड पर पुलिया का चौड़ीकारण होगा। यह 15 मीटर की चौड़ी है, जिसे साढ़े 4, साढ़े 4-साढ़े 4 मीटर और चौड़ा किया जाएगा।
20 करोड़ से बच्चा पार्क और साकेत की सड़कें चमकेंगी
मेडा शहर की मुख्य सड़कों का भी कायाकल्प करने जा रहा है। बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, तेजगढ़ी और कमिश्नरी आवास चौराहा, साकेत तक की सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। इस प्रोजेक्ट को अवस्थाना निधि से स्वीकृति मिली है।
ईपीसी से तेजी पकड़ रहा विकास
मेडा के चीफ इंजीनियर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मई में सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद से मेरठ विकास के लिए बनाई गई योजना पर तेजी से काम चल रहा है। हर प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग खुद अफसरों की टीम कर रही है। सरकार का फोकस मेरठ को सिर्फ एक ऐतिहासिक शहर के रूप में नहीं, बल्कि आधुनिक विकास मॉडल के रूप में पेश करना है। आने वाले वर्षों में मेरठ खेल, शिक्षा और व्यापार के लिए पूरी तरह से बदली हुई पहचान रखेगा।

