Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Meerut News: स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परतापुर थाना क्षेत्र में दिन निकलते ही स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मामा के बेटे के साथ छात्रा गगोल रोड पर स्कूल जा रही थी। एक्सीडेंट इतना दर्दनाक हुआ कि वहां से आने जाने वाले लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी भिजवा और घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

अपने मामा के यहां रह रही थी छात्रा

हाथरस निवासी 17 वर्षीय नेहा कौशिक पुत्री राकेश अपने मामा के घर शताब्दी नगर सेक्टर 4 सी रहकर दसवीं की पढ़ाई कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह नेहा अपने मामा के बेटे मोहित के साथ बाइक पर गगोल रोड स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल जा रही थी। गगोल रोड पर पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज गति ट्रक चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारकर बाइक को कुचल दिया।

मौके पर हुई मौत

एक्सीडेंट में छात्रा नेहा की मौके पर ही मौत हो गई और ममेरा भाई मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया। वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया लेकिन पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

क्या बोले थाना प्रभारी?

वहीं, परतापुर थाना इंस्पेक्टर सुभाष गौतम का कहना है कि मृतिका को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और घायल युवक का मेडिकल उपचार कराया जा रहा है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है लेकिन ट्रक कब्जे में ले लिया है चालक की तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img