- तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने किया
- 20 जून तक चेलगी प्रतियोगिता
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित उप्र जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन मेरठ के तैराकों ने 13 पदक अपने नाम किए। तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता 20 जून तक चलेगी।
प्रतियोगिता के 800 मीटर प्रथम फ्री स्टाइल इंवेट में बालक वर्ग में मेरठ आर्यन चिकारा पहले स्थान, आगरा के प्रेम कुमार सिंह दूसरे व गोरखपुर के ब्रिजेश तीसरे स्थान पर रहे। 800मीटर द्वितीय फ्री स्टाइल में पहले स्थान पर मेरठ के किशन गोयल, दूसरे स्थान पर सैफई के श्रीराम चौहान जबकि तीसरे स्थान पर वाराणसी के रमेश यादव रहे। 800मीटर प्रथम बालिका फ्री स्टाइल वर्ग में पहले स्थान पर अयोध्या की धानन्या कोदकनी, दूसरे स्थान पर मेरठ की त्रिशना अभय वाघमारे व तीसरे स्थान पर कानपुर की शिवी सिंह रही।

800मीटर द्वितीय फ्री स्टाइल बालिका वर्ग में पहले स्थान पर लखनऊ की शीतल निशाद, दूसरे स्थान पर लखनऊ की रितु निशाद व तीसरे स्थान पर मेरठ की अनिका घई रही। 100मीटर बैकस्ट्रोक प्रथम बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर लखनऊ के इशान रस्तोगी, दूसरे स्थान पर गोरखपुर के विरज चौहान व तीसरे स्थान पर लखनऊ के सूरज यादव रहे। 100 मीटर बैकस्ट्रोक द्वितीय बालक वर्ग में पहले स्थान पर विध्यांचल के आदित्य साहनी, दूसरे स्थान पर लखनऊ के विजय राम निशाद व तीसरे स्थान पर मेरठ के वेदांत चंद्रा रहे।
इसी इवेंट के प्रथम बालिका वर्ग में पहले स्थान पर लखनऊ की कलावती निशाद, दूसरे स्थान पर मेरठ की तविशा त्रेहन व तीसरे स्थान पर भी मेरठ की अहाना मक्कर रही। जबकि 100मीटर बैक स्ट्रोक बालिका द्वितीय में पहले स्थान पर लखनऊ की प्रतिक्षा निशाद, दूसरे स्थान पर लखनऊ की जिगिशा त्रिपाठी व तीसरे स्थान पर लखनऊ की नंदनी कन्नोजिया रही। 100मीटर ब्रीस्ट स्ट्रोक बालक वर्ग प्रथम में पहले स्थान पर मुरादाबाद के रोहित शर्मा, दूसरे स्थान पर लखनऊ के सूरज चौहान व तीसरे स्थान पर कानपुर के दीपक प्रजापति रहे।
वहीं एकल वर्ग में 400मीटर बालक प्रथम में पहले स्थान पर लखनऊ के सूरज यादव, दूसरे स्थान पर लखनऊ के देवआनंद चौहान व तीसरे स्थान पर गोरखपुर के रोशन गोड रहे। इसी इवेंट के दूसरे चरण में पहले स्थान पर मेरठ के आदित्य प्रताप सिंह, दूसरे स्थान पर वाराणसी के रामाशीश यादव व तीसरे स्थान पर भी वाराणसी के ही विराट निशाद रहे।
400मीटर ऐकल इवेंट प्रथम में बालिका वर्ग में पहले स्थान पर मेरठ की स्रेहा पटनायक, दूसरे स्थान पर कानपुर की शिवी सिंह व तीसरे स्थान पर मेरठ आयशा जैन रही। इसी इवेंट के दूसरे चरण में पहले स्थान पर मेरठ की नवव्या सिंह जबकि दूसरे स्थान पर भी मेरठ की गीतिका चौहान रही। 200मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में बालक वर्ग प्रथम चरण में पहले स्थान पर लखनऊ के इशान रस्तौगी, दूसरे स्थान पर लखनऊ के सूरज यादव व तीसरे स्थान पर लखनऊ के रोशन गोड रहे।
200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक बालक में दूसरे चरण में पहले स्थान पर मेरठ के किशन गोयल, दूसरे स्थान पर भी मेरठ के सक्षम कुुमार व तीसरे स्थान पर लखनऊ के देवराज मिश्रा रहे। 200मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक बालिका वर्ग में पहले स्थान पर मेरठ की स्रेहा पटनायक, दूसरे स्थान पर कानपुर की शिवी सिंह व तीसरे स्थान पर मेरठ की आयशा जैन रही।

