Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

मेरठ के नए नगर आयुक्त सौरभ गंगवार बोले, भ्रष्टाचार करने वालों की खैर नहीं…

जनवाणी संवाददाता |

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी और आईआईटी दिल्ली से पढ़े सौरभ गंगवार को मेरठ नगर निगम में नगरायुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। दैनिक जनवाणी डॉटकॉम ने नवनियुक्त मेरठ महानगर पालिका के कमिश्नर और आईएएस सौरभ गंगवार से बातचीत की।

दैनिक जनवाणी से बातचीत में सौरभ गंगवार ने बताया कि पहली प्राथमिकता नगरीय सुविधाओं को चाकचौबंद करना है इसमें साफ-सफाई, कूड़ा उठान, स्वास्थ्य व्यवस्था से लेकर पब्लिक सर्विस टेबल पर भी आम जनता का ख्याल रखा जाएगा। भ्रष्टाचार करने वालों की खैर नहीं होगी, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। आगामी त्यौहारों को लेकर नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखा जाएगा।

सौरभ गंगवार ने दैनिक जनवाणी को बताया कि शहर के लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिलनी ही चाहिए। हमारा प्रयास रहेगा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उम्दा कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार के सभी प्रोजेक्ट्स जिसमें प्रमुख रूप से नमो भारत का रैपिड रेल परियोजना है उसके क्रियान्वयन में पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि बुधवार तक वह मेरठ पहुंचकर ज्वाइन कर लेंगे।

आपको बता दें कि मेरठ नगर निगम के नगर आयुक्त रहे अमित पाल शर्मा का स्थानांतरण प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर हो गया है। उनकी जगह मेरठ के नए नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को बनाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img