Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

मेरठ की शान और गौरव नौचंदी मेले का उद्घाटन 19 को

  • डीएम ने नौचंदी मेले के संबंध में गठित की विभिन्न उप समितियां

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मंगलवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने नौचंदी मेला आयोजन के संबंध में मेला समिति की बैठक आहुत की। बैठक में नौचंदी मेला का उद्घाटन 19 मार्च को किए जाने की घोषणा की गई।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि नौचंदी मेला एक प्रांतीय मेला है। यह मेरठ की शान व गौरव है, इसलिए नौचंदी मेले को उत्साहपूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मेले की तैयारियां जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष नौचंदी मेले का आयोजन नगर निगम के माध्यम से पूरी भव्यता एवं मेले की गरिमा के तहत कराया जाएगा।

03 12

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ठेका संपादन समिति, निर्माण कार्य सत्यापन समिति, दुकान आवंटन समिति, स्मारिका समिति, कार्यालय व्यवस्था समिति, शांति सुरक्षा समिति, पेयजल, शौचालय एवं सफाई व्यवस्था समिति, मंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, आमंत्रण समिति सहित विभिन्न समितियों के नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारी को निर्देशित किया कि सौंपे गए दायित्व के अनुरूप कार्यों को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि पटेल मंडप में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का रोस्टर तैयार करते हुए तैयारी सुनिश्चित करें

तथा पटेल मंडप एवं मेला स्थल की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से कराते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नगर आयुक्त डा. अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, सीएमओ डा. अखिलेश मोहन सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img