Home Uttar Pradesh News Meerut मेहंदी का चढ़ा रंग, खूब खनकी चूड़ियां

मेहंदी का चढ़ा रंग, खूब खनकी चूड़ियां

0
मेहंदी का चढ़ा रंग, खूब खनकी चूड़ियां
  • करवाचौथ से एक दिन पहले बाजारों में देर रात तक रही रौनक
  • महिलाओं ने की शृंगार के सामान की जमकर खरीदारी
  • बिछिया और पायल की भी रही डिमांड

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अपने पति की लंबी आयु की कामना और दूसरों से अलग दिखने की चाह में बुधवार की शाम से ही महिलाएं सजने-सवरने में व्यस्त हो गई थी। शहर के बड़े से लेकर छोटे बाजारों में साड़ी ब्यूटी पार्लर व मेहंदी की दुकानों पर काफी भीड़ रही। सदर स्थित मेहंदी शॉप के मालिक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस बार अधिकांश महिलाओं को ब्राइडल मेहंदी पसंद आ रही है।

17 9

जिसकी कीमत 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये के बीच है। उन्होंने बताया कि गुजराती, राजस्थानी व अरेबियन मेहंदी का भी महिलाओं में काफी क्रेज दिखने को मिला। जिनकी कीमत 150 रुपये से लेकर 500 रुपये तक रही। वहीं जैसे-जैसे बाजार में मेहंदी लगवाने के लिए भीड़ बढ़ने लगे मेहंदी वाले ने मुंह मांगे दामों पर महिलाओं के हाथों पर सजना के नाम की मेहंदी रचाई।

राजकोट के बिछिया और पायल की रही डिमांड

करवाचौथ पर किए जाने वाले सोलह शृंगार में राजकोट की बिछिया और पायलों की अधिक डिमांड रही। इनका मूल्य 15 सौ से 15 हजार रुपये तक था। देखने में आकर्षक होने की वजह से महिलाओं ने इनकी जमकर खरीदारी की।

मिट्टी के करवों की हुई जमकर खरीदारी

आबूलेन, सदर बेगमपुल आदि बाजारों में शनिवार को महिलाओं ने मिट्टी के करवों समेत व्रत कथा के कैलेंडर की भी जमकर खरीदारी की। मिट्टी के करवे की कीमत 40 से 60 रुपये जोड़ा है। वहीं, स्टोन और मल्टी कलर वाले करवों की कीमत 200 रुपये है।

ब्यूटी पार्लर में हुई जमकर बुकिंग

19 9

शृंगार के लिए महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर में बुकिंग के साथ ही साड़ी, गहनों और चूड़ियों की जमकर खरीदारी की। फोरेवर ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रतिभा बताती है कि पार्लर में मेकअप कराने के लिए महिलाओं ने दो दिन पहले से ही बुकिंग कराना शुरू कर दिया था।