Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

  • एक व्यक्ति व उसके तीन बेटों पर हत्या का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

बढ़ापुर: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का शव गांव के समीप ही एक खेत में मिला मृतक के परिजनों द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति व उसके तीन पुत्रों पर युवक की हत्या का आरोप लगाया गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम हरबंस वाला निवासी राजकुमार 33 वर्ष पुत्र मुंशी का शव गांव निवासी तिलक के खेत में मिला। युवक के गले में निशान होने के चलते परिजनों द्वारा युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। जिसके चलते हुए गांव के युवक के घर के पास रहने वाले तिलक उसके पुत्रों पर परिजनों की शक की सुई घूम रही है।

मृतक राजकुमार के भाई सूरज का कहना है कि सोमवार को देर रात् करीब एक बजे तिलक का पुत्र राजकुमार को घर से बुलाकर लेकर गया था। जिसके बाद राजकुमार सवेरे तक घर वापस नही आया। सवेरे तिलक के खेत से ही राजकुमार का शव एक पेड़ से लटका मिला।

36 3

सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी जिस कारण राजकुमार द्वारा आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई है। परंतु जिस पेड़ से राजकुमार की लाश लटकी हुई थी उस पेड़ पर लगे जाले व लकड़ियों की जांच में पुलिस भी प्रथम दृष्टया हत्या या आत्महत्या कहने से बच रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस बाबत ग्रामीणों से बात करने पर ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि सोमवार की रात राजकुमार व उसकी पत्नी बबली में झगड़ा भी हुआ था। जिस कारण ग्रामीण हत्या की बात को गले नही उतार पा रहे है।

साथ ही एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि करीब दस वर्ष पहले बबली अपने पति रणजीत की मौत के बाद राजकुमार के घर आकर बैठ गई थी तब से ही दोनों पति पत्नी की तरह रह रहे है। तथा दोनों के कोई संतान नही है। रणजीत से शादी के बाद बबली ने तीन बच्चों को जन्म दिया था।

जिनमे बड़ा लड़का लगभग राजकुमार के हम उम्र ही था। सूचना पर एसपी देहात संजय कुमार,सीओ नगीना राकेश कुमार श्रीवास्तव व बढ़ापुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। बढ़ापुर पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवार की औऱ से अभी तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर नही गई है परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की बात कही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img