Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

मंदिर को कब्जाने के विरोध में एसडीएम को दिया ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अंकित बडौली के नेतृत्व में बड़ौत तहसील में इकट्ठा हुए। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने दुर्गेश मिश्र को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने ने दौरान अंकित बडौली ने बताया कि बड़ौत के कोताना रोड पर ट्यूबवेल के पास एक पुराना भगवान शिव मंदिर स्थित है।

जिसमे शिवलिंग व भगवान श्रीकृष्ण जी की प्रतिमा भी स्थित है। यहां स्थित प्राचीन कुएं पर कुलदीप पुत्र रमेशचंद निवासी नेहरू रोड बड़ौत ने फ़र्ज़ी तरीके से कुआं बन्द कर दुकान बनाने व बेचने का फर्जीवाड़ा करते हए मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है।

मंदिर की भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराने ने विरोध किया जा रहा है। इस भूमि को मुक्त करवाने की मांग की। युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन ने कहा कि अवैध कब्जा किसी भी सूरत में नही करने दिया जाएगा। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता ज्ञापन के माध्यम से आक्रोशित होते हुए कब्जा मुक्त करवाने व दोषियों के खिलाफ कड़ी व उचित कार्यवाही करने के लिए तहसील परिसर में कार्यकर्ता इकट्ठे हुए हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नही हुई तो मजबूरन संगठन को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस मौके पर रजत शर्मा, राहुल शर्मा, सुनील मान, शंकर सैनी, विनोद कुमार, रजत तोमर, अरिहंत भारद्वाज, रोहन ठाकुर, ऐडवोकेट अमित वशिष्ट, अमन शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img