- विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- जनपद न्यायधीश जयश्री आहूजा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन
- 18 अक्तूबर को लगेगी माइक्रो लोक अदालत
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: आमिर सुहैल न्यायिक सेवा सचिव, पूर्ण-कालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि जनपद न्यायाधीश जयश्री आहूजा की अध्यक्षता में जिला संयुक्त चिकित्सालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर, 2020) के उपलक्ष्य में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति का अधिकार और मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के प्रचार 2017 के विषय पर उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं संचालन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ज्ञानचन्द ने किया। उन्होंने बताया कि शिविर में डा.राधेश्याम वर्मा, डा. केके सिंह एवं डा. अरूण पांडेय सहित लगभग 35 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में दिमागी रूप से बीमार व्यक्तियों के अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी समस्त दिशा निर्देशों का पालन किया गया।

सेवा प्राधिकरण आमिर सुहेल ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 18 अक्टूबर को जनपद के विभिन्न न्यायालयों में लम्बित छोटे अपराधिक मामले के निस्तारण हेतु जनपद न्यायाधीश जयश्री आहूजा के मार्गदर्शन में माइक्रो लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि माइक्रो लोक अदालत में छोटे अपराधिक मामलें सम्बन्धित वादों के वादकारी उपरोक्त समय पर न्यायालय परिसर में उपस्थित होकर लाभ ले सकते है। सभी वादकारी कोविड-19 महामारी के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए मास्क, सैनेटाइजर एवं सामाजिक दूरी का पालन करेगें।

