Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

प्रत्येक जनपद में कराई जाए व्यापारी सुरक्षा सेल की बैठक

  • व्यापारियों की सुरक्षा को प्रतिनिधिमंडल डीआइजी से मिला

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में एक व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने सहारनपुर मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल से मुलाकात कर व्यापारियों के लिए सुरक्षा की मांग की।

बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर बताया कि शामली जनपद में गत दिनों हुई पेट्रोल पंप पर लूट का खुलासा आज तक नहीं हो पाया है। साथ ही गत दिनों सर्राफा व्यापारी सुभाष ज्वैलर्स के यहां लूट का प्रयास करने की घटना हुई जिससे व्यापारियों में रोष है। उन्होंने विशेषत सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर के सर्राफा व्यापारियों के लिए सुरक्षा को गश्त बढ़ाने की मांग की।

साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने व्यापारी सुरक्षा सेल का गठन किया हुआ है। लेकिन दो सालों से मंडल में किसी भी जिले में व्यापारी सुरक्षा सेल की बैठक नहीं हो पा रही है। इस कारण व्यापारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।

इसलिए तीनों जनपदों में व्यापारी सुरक्षा सेल की बैठकों के आयोजन की व्यवस्था कराई जाए ताकि व्यापारी अपनी सुरक्षा संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखकर उनका समाधान करा सके। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, जिलाध्यक्ष जयवीर राणा, अनिल त्यागी, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, राजकुमार अरोरा, गगन जैन, अमित ढींगरा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img