जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: किसानों के दुख सुख में सदा कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पर उनको भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। किसानों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा भाकियू को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंगलवार को जयंती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं ने बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। भाकियू वक्ताओं ने कहा कि बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी। जीवन भर किसानों को उनका हक दिलाने के लिए लड़ते रहे।
बाबा टिकैत किसान मसीहा थे जो कि किसानों के दुख दर्द को अपना दुख दर्द समझते थे। ब्लॉक अध्यक्ष अशफाक प्रधान व राजकुमार करनावल ने बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनका हक दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
जिले में किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्व. चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की 85वीं जन्मशती पर किसानों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके किसानों के प्रति किए गए कार्यो व आंदोलन को याद करते हुए कहा कि चौधरी टिकैत किसानों के मसीहा थे। इस मौके पर अशफाक जैनपुर, राजकुमार करनावल, सुनील, मांगेराम, राजवीर, योगेन्द्र, रहीस, गुलजार आदि मौजूद रहे।

