Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पुण्यतिथि पर याद किए किसानों के मसीहा

  • जिला पंचायत परिसर में प्रतिमा पर पेड गिरने पर भडके रालोद नेता

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की 34वीं पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं सहित राजनीतिक संगठनों ने उनका स्मरण किया। लोकदल कार्यालय पर हवन यज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इसी के साथ रालोद कार्यकर्ता जब कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार पहुंचे तो परिसर के बाहर मूर्ति पर पेड गिरा देखकर उनमें रोष बढ गया जिलाध्यक्ष अजित राठी ने डीएम को फोन कर नाराजगी जताई जिसके बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और यहां से पेड हटवाकर व्यवस्था कराई।

शनिवार को चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाने के लिए जब रालोद कार्यकर्ता जिला पंचायत सभागार के बाहर मूर्ति पर माल्यार्पण के लिए यहां पहुंचे तो वहाँ चौधरी साहब की मूर्ति पर पेड़ गिरा पाया। जिसपर जिला अध्यक्ष अजीत राठी ने डीएम सेल्वा कुमारी जे. से फोन पर नाराजगी जाहिर की जिसके बाद डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह , एएमए, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह , जिला पंचायत के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहाँ से पेड़ हटवाकर मूर्ति की साफ-सफाई कराई।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजीत राठी, युवा जिला अध्यक्ष विदित मलिक, योगराज सिंह ,कृष्णपाल राठी पूर्व चेयरमैन, ब्रजबीर सिंह, सुधीर भारतीय, सत्यवीर वर्मा, जगपाल नेता, राजू आढ़ती महानगर अध्यक्ष, काजी फैज, अंशुल मलिक, शादाब अली, ओमकार प्रधान , ओमकार सिंह ठेकेदार मौजूद रहे।

पालिका परिसर में चेयरपर्सन ने दी श्रद्धांजलि

किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी की पुण्य तिथि पर पालिका परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष एवं पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने चौधरी चरण सिंंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होने अपना सारा जीवन गरीबों और किसानों के उत्थान के लिए व्यतीत किया । देश के लिए दिए गए उनके बलिदान और कुरबानी को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होने कहा कि आज उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img