Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

आस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए माइकल हसी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी कोविड-19 से उबरने के बाद रविवार को दोहा होते हुए आॅस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। इस इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। आॅस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज का शुक्रवार को आरटी-पीसीआर परीक्षण का नतीजा निगेटिव आया जिससे उनके रविवार तड़के रवाना होने का रास्ता साफ हुआ।

सुपरकिंग्स के सीईओ केएस विश्वनाथन ने बताया कि हां, हसी व्यावसायिक उड़ान से दोहा होते हुए आॅस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गया है। वह रविवार तड़के रवाना हुआ। अब निलंबित हो चुकी इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हसी के सोमवार को स्वदेश पहुंचने की उम्मीद है। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में चार खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चार मई को आईपीएल को निलंबित कर दिया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img