Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

दूध के टैंकर ने कार में मारी टक्कर, दो की मौत

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर निवासी वरीस कुमार उर्फ बबल पुत्र संजीव त्यागी अपने गांव के ही देवेन्द्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश के साथ आल्टो कार से मेहर सिंह पुत्र रणवीर सिंह को सोमवार की देर रात्रि उसके घर छोड़ने के लिए हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम चांदा नंगली मोहनपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी कार काली मंदिर चौराहे पर पहुंची तो चक्कर चौराहे की ओर से आ रहे दूध के टैंकर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार वरीस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने मेहर सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय मेहर सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img