नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। यहां भाजपा ने बड़ी बढ़त बना रखी है, सपा काफी पीछे चल रही है। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद पर भाजपा की ओर से निर्णायक बढ़त बनाए जाने के बाद जश्न शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। एक-दूसरे को संभावित जीत की बधाई भी दी।
मिल्कीपुर उपचुनाव में 12 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 30,944 मतों से आगे चल रहे हैं। सूर्यकुंड पर अनुष्ठान के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान, उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य कंचन पासवान।