Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

मंत्री एके शर्मा ने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों और मैप चार्ट का किया अवलोकन

  • ए0के0 शर्मा ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट स्थल में ऊर्जा और नगर विकास की प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट के स्टालों और मैप चार्ट का अवलोकन किया
  • नई तकनीकि का प्रदेश को लाभ मिले, इन आधुनिक प्रोजेक्ट को धरातल पर शीघ्र उतारा जाए

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम स्थल में हैंगर 09 और 10 में ऊर्जा और नगर विकास की प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट के स्टालों और मैप चार्ट का आज अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा सेक्टर में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, इरेडा, यूपी नेडा और यूपीपीसीएल द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट को देखा। इसमें कंप्रेस्ड बायोगैस टेक्नोलॉजी, विंड एनर्जी, सीबीजी प्लांट, वन नेशन वन ग्रिड,ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, अयोध्या सोलर सिटी के प्रोजेक्ट और मैप चार्ट को देखा। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नई तकनीकि के प्रयोग को दर्शाने वाले इन प्रोजेक्ट को धरातल पर शीघ्र उतारा जाए, जिससे प्रदेश को इसका लाभ मिल सके।

48 5

इसी प्रकार ए0के0 शर्मा ने नगर विकास और आवास विकास परिषद द्वारा लगाई गई स्टालों का भी अवलोकन किया। इन स्टालो में मुख्य रूप से एसटीपी प्लांट, सेफ्टी ग्रीन फॉर सीवर क्लीन, सामुदायिक शौचालयों की मशीनीकृत सफाई, बायो सीएनजी प्लांट, इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन, स्क्रैप टायर से बनाए गए सामान,गार्वेज से बनी बंदर की आकृति और अन्य वस्तुओं, इको साइंस, ग्रीन फील्ड टाउनशिप के प्रोजेक्ट को देखा। पोर्ट शिपिंग एंड वॉटर वेज मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया द्वारा नेशनल वॉटर वेज पर लगाए गए मैप चार्ट को भी उन्होंने देखा। उन्होंने प्रदेश में आने वाली नई तकनीकि और नवाचार।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img