Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ‘डिज़ाइन और इनोवेशन लैब’ का किया उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास राज्यमंत्री स्वंत्रत प्रभार कपिल देव अग्रवाल द्वारा मंगलवार को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, लखनऊ के डिजाइन और इनोवेशन लैब का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रयोगशाला के बारे में विस्तार से जाना। मंत्री ने विभिन्न प्रकार के रोबोटों का प्रदर्शन तथा रिमोट कंट्रोल कार, ड्रोन तकनीक, 3डी प्रिंटिंग, ब्रेडबोर्ड-एलईडी लाइट आदि भी देखा।

उन्होंने कहा कि छात्र विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से रोबोट के संयोजन, सेंसर, ड्रोन, 3 डी प्रिंटिंग और स्वचालन पर काम करने के बारे में जानेंगे। विशिष्ट क्षेत्र में संभावनाओं और छात्रों की रुचि और ज्ञान को देखकर मंत्री काफी अभिभूत हुए। उन्होंने छात्रों को ऐसी उन्नत सुविधाएं प्रदान करने के लिए बधाई दी और उन्हें विज्ञान और अनुसंधान की धारा में प्रगति करने और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया।

तेजी से विकासशील और बदलती दुनिया के साथ तालमेल रखने के लिए, जो नए कौशल, रचनात्मक सोच और तकनीकी दक्षता की मांग करता है, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, लखनऊ ने छात्रों के शैक्षिक और सीखने के मानकों को और उन्नत और समृद्ध करने की दिशा में एक और कदम उठाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img