Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

टॉप उद्योगपतियों से मिले मंत्री नन्द गोपाल, निवेश को लेकर की गंभीर चर्चा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश एवं उद्योगों को रफ्तार देने के लिए राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बुधवार की रात देश की राजधानी दिल्ली में नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर के टॉप उद्योगपतियों व उद्यमियों के साथ बैठक की।

इस बैठक के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री ने उत्तर प्रदेश में निवेश करने का प्रस्ताव उद्योग पतियों को दिया। साथ ही औद्योगिक निवेश को और बेहतर तरीके से बढ़ाने के लिए उनसे सुझाव मांगा। उन्होंने पूछा कि वह लोग राज्य सरकार से क्या चाहते हैं। नई दिल्ली स्थित होटल लीमेरिडियन में आयोजित इस बैठक में करीब 50 प्रमुख उद्योगपति शामिल हुए।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित राज्यों की श्रेणी में आगे बढ़ रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट के जरिए अगले 1 साल में उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपए निवेश लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उद्योगपतियों और उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश के बेहतर कानून व्यवस्था की प्रशंसा की। कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर होने और गुंडों, माफियाओं के जेल में जाने से कानून का इकबाल बुलंद हुआ है। जिससे उद्यमियों का विश्वास बढ़ा है। उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश के बदले परिवेश में उत्तर प्रदेश में निवेश में दिलचस्पी ले रहे हैं।

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उद्योगपतियों से कहा कि वह उत्तर प्रदेश आएं और अधिक से अधिक निवेश करें। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य तेजी के साथ औद्योगिक विकास में और सुधार कर रहा है। पिछले 5 वर्षों के दौरान राज्य सरकार ने औद्योगिक परिदृश्य में काफी परिवर्तन किए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img