Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

गाजियाबाद: लोनी में बदमाशों ने परिवार के चार सदस्यों को मारी गोली, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लोनी कोतवाली के टोली मोहल्ला इलाके में कपड़ा कारोबारी रियाजुद्दीन के घर में अज्ञात बदमाश छत के रास्ते अंदर घुसे थे। उन्होंने जमकर लूटपाट की और उसके बाद रियाजुद्दीन, उनके बेटे इमरान और अजहरूद्दीन को गोली मारकर हत्या कर दी।

बदमाशों ने रियाजुद्दीन की पत्नी फातिमा के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। अजहरुद्दीन की पत्नी अफसाना भी घर पर थी। घटना के दौरान वह बेहोश हो गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले रियाजुद्दीन के अन्य भाई और पड़ोसी आ गए, लेकिन घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण कोई भी घर में नहीं घुस पाया।

घटना के करीब 20 मिनट बाद अफसाना को होश आया और वह नीचे आई और दरवाजा खोला। इसके बाद लोग अंदर घुसे। पहली मंजिल पर रहीसुद्दीन, इमरान और अजीमुद्दीन थे। दूसरी मंजिल पर अफसाना और उनकी सास फातिमा थी।

घटना के बाद बदमाश छत के सहारे मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। गाजियाबाद एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img