Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

लापता ब्रिटिश नागरिक आगरा में मिला, पुलिस ने ली राहत की सांस

  • 15 फरवरी को नूरपुर से हुआ था गायब,टीम हुई आगरा रवाना

जनवाणी संवाददाता ।

बिजनौर: नूरपुर लापता ब्रिटिश नागरिक श्याम इंद्ररिच बटुक आगरा पुलिस के हत्थे चढ गया। शुक्रवार को दोपहर आगरा के पर्यटन थाने की पुलिस ने उसे दबोच लिया। ब्रिटिश नागरिक के मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने ब्रिटिश नागरिक के मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि उसे सुपुर्दगी में लेने के लिए एक टीम आगरा भेजी गई है।

स्थानीय पुलिस सूत्रो ने इसकी पुष्टि की है। बटूक के मिलने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि ब्रिटिश नागरिक श्याम इंद्ररिच बटूक गत 15 फरवरी को ऋषिकेश से लखनऊ जाते समय नूरपुर से गायब हो गया था। कार चालक ऋषिकेश निवासी राजीव कुमार ने उसकी गुमशुदगी नूरपुर थाने में दर्ज कराई थी। लापता ब्रिटिश नागरिक पुलिस के गले की हडडी बना हुआ थी।

एस पी ग्रामीण राम अर्ज के निर्देशन में एस ओ,जी,सर्विलांस,क्राईम ब्रांच के अलावा स्थानीय स्तर की तीन पुलिस टीमें उसे खोजने में जुटी थी। इसके अलावा खुफिया विभाग भी उसकी जानकारी जुटाने में जुटा था।

अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img