- मंगलवार की देर शाम से लापता था आईटीआई का छात्र
- परिजनों ने बिना कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार किया
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: आईटीआई के छात्र का पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र कल शाम से लापता था जिसकी परिजन रातभर तलाश करते रहे थे लेकिन छात्र का पता नहीं सका था। सुबह के समय छात्र शव खेत में पेड़ से लटका मिला था। वहीं परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक || JANWANI
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव खेड़ी खुशनाम निवासी युवक विजय पुत्र विजेंद्र कैराना के गांव इस्सोपुर टील स्थित आईटीआई संस्थान में आईटीआई का छात्र था। मंगलवार की शाम को युवक विजय बाहर टहलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक भी जब छात्र विजय वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
युवक के गांव में स्थिति साथियों से पूछताछ करने के साथ ही परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह परिजन जब खेत पर गए तो युवक का शव खेत में अमरूद के पेड़ पर लटका हुआ। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर चौसाना चौकी प्रभारी समयपाल अत्री घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। वहीं परिजनों ने छात्र द्वारा आत्महत्या की बात करते हुए किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
बाद में गमगीन माहौल में छात्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है परिजनों द्वारा कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।

