Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

कॉलेज की छात्राओं दी मिशन शक्ति की जानकारी

  • मंडावर थाना प्रभारी लव सिरोही ने कॉलेज की छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे मे जानकारी दी

जनवाणी संवाददाता |

मंडावर: थाना मंडावर के प्रभारी लव सिरोही आज पुलिस बल के साथ मंडावर से चंदक मार्ग पर स्थित आदर्श विद्या निकेतन इंटर कालेज शाहबाजपुर में पहुंचे। उन्होंने कालेज की छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होने छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, के बारे में समझाते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। इस कार्य को देखते हुए कालेज के प्रधानाध्यापक गिरिराज ने थाना मंडावर पुलिस कर्मियों की सहारना की।

72 6

इस कार्यक्रम में इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गिरिराज, मंडावर थाना प्रभारी लव सिरोही, विजेंद्र दरोगा, कांस्टेबल पूजा , आदि पुलिसकर्मी व स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। प्रभारी लव सिरोही ने आने वाले त्योहारों को देखते हुए थाने के प्रांगण में शांति समिति बैठक की। बैठक में आए सम्मानित व्यक्तियों से लव सिरोही ने अपील की कि सभी व्यक्ति अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखें। बैठक में किसान यूनियन राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह, मंडावर नगर पालिका चेयरमैन पति शान, व आस-पास के गांव के प्रधान, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img