Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

जनपद शामली में मिशन मानसून पौधारोपण 5 जुलाई से

जनवाणी संवाददाता |

शामली : आगामी 5 जुलाई से शामली जनपद में मिशन मानसून पौधारोपण की शुरुआत की जाएगी, इसके तहत शामली जनपद के प्रत्येक माध्यमिक एवं उच्चतर शैक्षणिक संस्थान में 2 से लेकर 10 पौधों का रोपण किया जाएगा।

शिक्षक नेता एवं वेदार्णा फाउंडेशन के निदेशक डाक्टर कुलदीप मलिक ने बताया कि आगामी 5 जुलाई से जिला शामली में इस मिशन के तहत सभी माध्यमिक एवं उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों में 2 से लेकर 10 पौधों का रोपण किया जाएगा जिनमें से हर एक संस्थान में बरगद के 1 पौधे का रोपण अनिवार्य होगा।

रोपित किए जाने वाले पौधों में बरगद, नीम, पीपल के छायादार पौधों के अलावा बेल पत्थर, आवला, सहतुत, नींबू, नाशपाती एवं आडू जैसे फलदार पौधे भी शामिल होंगे। डा. मलिक के अनुसार इस मिशन की शुरुआत एक उद्घाटन कार्यक्रम से की जायेगी, जिसे सत्यनारायण इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img