जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: उत्तम शुगर मिल के कृषि फार्म पर जनपद स्तरीय मिशन शक्ति कार्यशाला और गोष्ठी का आयोजन किया गया। शनिवार को स्थानीय उत्तम शुगर मिल बरकतपुर के कृषि फार्म पर मिशन शक्ति कार्यशाला और गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति कार्यक्रम में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध में जिले में बनाये गए 180 महिला स्वयं सहायता समूह के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
मिल प्रबन्धन की ओर महिलाओं को नई तकनीक से सिंगल बड़ चिप से कोको पीट का प्रयोग करके गन्ना पौध तैयार करने की जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं के विकास और उत्थान की कई जानकारी महिलाओं को दी गई। इस दौरान मिल के संयुक्त उपाध्यक्ष नरपत सिंह ने जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र सिंह और डॉ के के सिंह को बुके देकर सम्मानित किया गया।
गोष्ठी का संचालन गन्ना महा प्रबन्धक विश्वराज सिंह ने किया इस मौके पर अरविंद कुमार, विकास पुंडीर, राजीव चौधरी, अखिलेश गुप्ता, अमित चिकारी, सोमेंद्र सिंह, सरजू सिंह, जेपी त्रिपाठी, अतेंद्र कुमार, विकास ठाकुर, अनिल शर्मा, रत्न सिंह, कुलदीप शर्मा, एस एस ढाका, नवीन आर्य सहित मिल के अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

