Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

वकीलों ने की विधायक दिनेश खटीक पर मुकदमे की मांग

  • अधिवक्ता ओमवीर सिंह तोमर आत्महत्या प्रकरण में सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: मेरठ में अधिवक्ता ओमवीर ओमसिंह तोमर के उत्पीड़न के बाद आत्महत्या करने के मामले में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने मेरठ में अधिवक्ता ओमसिंह तोमर द्वारा भाजपा विधायक दिनेश खटीक के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में वकील विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस संबंध में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति द्वारा के आह्वान पर तहसील बार एसोसिएश ने बार संघ अध्यक्ष सम्राट सिंह की अध्यक्षता में बैठक की जिसमें अधिवक्ताओं ने भाजपा विधायक को पार्टी से निष्कासित करने तथा मुकदमा कायम करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि अधिवक्ता अपने लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इसके बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मणि अरोरा को सौंपा। ज्ञापन में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन देने वालों में सम्राट सिंह, राकेश कुमार, जसवीर सौदाई, सुरेंद्र सिंह, अनुज शर्मा, तसव्वुर, सत्यवीर, अमित, नवीन, सचिन मलिक आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img