- वाहिदनगर में नगर पालिका परिषद सीमा की जमीन पर पार्क बनाने की मांग
- विधायक ने सौंपा जिलाधिकारी को मांग पत्र
जनवाणी ब्यूरो |
नजीबाबाद: विधायक हाजी तसलीम अहमद ने डीएम बिजनौर से नगर की जनता की ओर से काफी समय से चली आ रही पार्क बनाने की मांग पर वाहिद नगर में पार्क बनाए जाने की मांग करते हुए एक पत्र सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि अगर नगर पालिका की वाहिदनगर में जमीन पर पार्क बनवाया जाए। उन्होंने पार्क के सामान के लिए विधायक निधि से 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
विधायक हाजी तसलीम अहमद ने डीएम रमाकांत पाण्डेय से भेंट कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया कि नगर नजीबाबाद के लोग काफी समय से नगर क्षेत्र में पार्क बनाए जाने की मांग करते आ रहे हैं। पूर्व में अनेकों बार इस मुद्दे को उठाया गया है।
एक बार फिर नगर के बुद्धिजीवियों की ओर से नगर में पार्क बनाए जाने की मांग उठाई जा रही है। पत्र में उन्होंने नजीबाबाद नगर के समीप नगर पालिका परिषद की सीमा के अंतर्गत आने वाली मौजा रामपुर बनवारी (वाहिदनगर) स्थित 19.50 बीघा जमीन पर पार्क बनाए जाने की मांग की।
विधायक हाजी तसलीम अहमद ने पार्क में बच्चों के झूले एवं अन्य व्यायाम सम्बन्धी उपकरणों एवं पार्क की आवश्यकतानुसार अपनी विधायक निधि से 20 लाख रूपए देने की भी घोषणा की है।
विधायक की ओर से नजीबाबाद की जनता के हित में की गयी मांग को स्वीकार करते हुए डीएम बिजनौर ने विधायक हाजी तसलीम अहमद को शीघ्र एसडीएम नजीबाबाद को उपरोक्त जमीन पर पार्क बनाने की जिम्मेदारी सौंपे जाने का आश्वासन दिया।


बहुत आभार