- 12 सितंबर को खट्टा प्रहलादपुर गांव में मकान गिरने से एक किशोर की हो गई थी मौत
- दो पशुओं की दबने से हुई थी मौत, मृतक युवक के परिजनों को चार लाख का चेक सौंपा
मुख्य संवाददाता |
बागपत: खट्टा प्रहलादपुर गांव में मकान गिरने से मौत के काल में समाए किशोर के परिजनों को विधायक योगेश धामा ने प्रयास कर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई। विधायक व तहसीलदार ने मृतक किशोर के पिता को सहायता राशि का चेक सौंपा। साथ ही भरोसा दिया कि सरकार उनके साथ है।
बता दें कि खट्टा प्रहलादपुर गांव में 12 सितंबर की रात्रि मकान एक मकान गिर गया था। जिसमें 15 वर्षीय किशोर आर्यन पुत्र वीरेंद्र की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई थी। यही नहीं दो पशुओं की भी मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई थी और घर का संपूर्ण सामान भी मलबे में दब गया था। उसके बाद विधायक योगेश धामा ने परिजनों का ढांढस बंधाया था और सहायता का भरोसा दिया था।
विधायक योगेश धामा ने बताया कि उन्होंने लखनऊ अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की थी, जिस पर स्वीकृति की गई। शुक्रवार को मृतक किशोर के पिता वीरेंद्र पुत्र अतरे को चार लाख रुपये की धनराशि का चेक सौंपा।
विधायक योगेश धामा व तहसीलदार प्रसून्न कश्यप ने यह चेक सौंपा। विधायक ने कहा कि योगी सरकार हर गरीब परिवार के साथ है। पीड़ित परिवार के बेटे की क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन सरकार की संवेदनाएं उनके साथ है और हमेशा रहेगी।

