Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक सुन्दर लाल मन्द्रवाल का निधन कांग्रेसियों ने जताया शोक

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सुन्दर लाल मन्द्रवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ने स्व. सुन्दर लाल मन्द्रवाल को कांग्रेस पार्टी का वरिष्ठ, निष्ठावान एवं कर्मठ नेता बताते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

प्रीतम ने कहा कि सरल स्वभाव के धनी स्व. मन्द्रवाल ने कांग्रेस पार्टी के एक कर्मठ एवं निष्ठावान नेता थे जिन्होंने एक विधायक के रूप में जनसेवा करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया।

उनके आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

मन्द्रवाल के निधन पर कांग्रेस भवन में एक शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, पी.के. अग्रवाल, याकूब सिद्धिकी, गोदावरी थापली, लखपत बुटोला, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, अजय नेगी, युवा कांगे्रस महासचिव संदीप चमोली, डाॅ. प्रतिभा सिंह, कमलेश रमन, अजय रावत, महेश जोशी, अमरजीत सिंह, विशाल मौर्य आदि कांग्रेसजनों ने भी शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img