जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: आरजी गर्ल्स पीजी कॉलेज की वाद विवाद आयोजन समिति के द्वारा बुधवार को डॉ. अनुराधा मलिक के निर्देशन में डॉ. विमलापुरी चल वैजयंती अंतर महाविद्यालय वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसका विषय था संचार माध्यम में मूल्यपरक पत्रकारिता का अस्तित्व। वाद विवाद प्रतियोगिता में 10 महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. दीपशिखा शर्मा ने की और इस विषय पर अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. नवीन चन्द्र असोसिएट प्रो. इतिहास विभाग एनएएस कॉलेज, डॅा. सूरज देव प्रसाद असिस्टेंट प्रो.जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग और डॉ.अंजुला राजवंशी प्रोफेसर समाजशास्त्र विभाग आरजीपीजी कॉलेज मेरठ मौजूद रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में विजेता टीम का पुरस्कार एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद को प्राप्त हुआ।

व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार सैंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कालेज सरधाना की छात्रा इलमा खान और एनएस कॉलेज मेरठ की छात्रा अनुष्का कथुरिया को क्रमश पक्ष एवं विपक्ष के लिए मिला।
व्यक्तिगत श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के छात्र टेकचंद एवं तनु को पक्ष और विपक्ष के लिए प्राप्त हुआ और व्यक्तिगत श्रेणी में तृतीय पुरस्कार आरजी पीजी कॉलेज की छात्रा सैयदा जहरा जैदी और सैंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कालेज सरधाना की छात्रा शिवानी शर्मा को पक्ष और विपक्ष के लिए मिला।
सांत्वना पुरस्कार मुल्तानी मल मोदी कॉलेज मोदीनगर के छात्र मुकुंद शर्मा और आरजीपीजी कॉलेज की छात्रा अनुष्का को पक्ष और विपक्ष के लिए मिला। संचालन डॉ. गारिमा मलिक ने किया। कार्यक्रम की आयोजक सचिव डॉ. अपर्णा वत्स ने धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया।
कार्यक्रम में वाद विवाद समिति के सलाहकार डॉ. सुनीत, डॉ. ममता उपाध्याय, चीफ प्रॉक्टर डॉ. पारुल सिंह, डॉ. बबीता माजी, डॉ. गीता रानी, डॉ. सुनीता सिंह, नेहा टंडन, डॉ. शिवानी, हीमानी आदि उपस्थित रहीं।

