Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

तालाब की साफ-सफाई के लिए डीसी मनरेगा को सौंपा ज्ञापन

  • बीडीओ को पत्र देकर ग्राम किशनपुर आंवला में सड़क निर्माण कराने की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: जिला पंचायत सदस्य पति ने टीम के साथ ग्राम जुल्फुकारपुर गढ़ी में आबादी के बीच तालाब की साफ-सफाई कराते हुए सौंदर्यीकरण कराए जाने को लेकर डीसी मनरेगा को पत्र दिया है। इसके अलावा खण्ड विकास अधिकारी को पत्र देकर ग्राम किशनपुर आंवला में सड़क निर्माण करवाने की मांग की है।

जिला पंचायत सदस्य मोनिका चौधरी एड. व चौधरी शैलेन्द्र सिंह एड. ने डीसी मनरेगा को दिये गये ज्ञापन में कहा कि कोविड-19 के चलते किसी भी समय महामारी फैलने की आशंका को देखते हुए गांव में स्थित तालाब की सफाई होना अति आवश्यक है।

तालाब में पानी जमा होने व झाडि़यों के होने से मच्छरो की संख्या भी बढ़ रही है। उन्होने मनरेगा के माध्यम से तालाब की साफ सफाई कराकर सौंदर्यीकरण कराये जाने की मांग की है। वहीं ग्राम किशनपुर आंवला में सड़क निर्माण की मांग की है। पत्र में कहा गया है। गांव में रामपाल के घर के रास्ते पर सड़क में पानी भरा है उस सड़क का निर्माण होना जरूरी है वहीं सुमन देवी का आवास भी बनवाने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img