Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

जिला अस्पताल में नहीं आदर्श आचार संहिता का पालन

  • तीन दिन बाद भी सरकारी योजनाओं के नहीं हटाए होर्डिंग-बैनर

जनवाणी संवाददाता   |

मेरठ: जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हुए तीन दिन हो गए। स्वास्थ्य विभाग शायद इस खबर से अभी तक बेखबर है। हेल्थ पोस्ट हो या वैक्सीनेशन सेंटर अथवा जिला अस्पताल हो या फिर सीएमओ कार्यालय सभी जगहों पर लगे सरकारी योजनाओं के होर्डिंग बैनर को अभी तक उतारा नहीं गया है।

21 8

इन होर्डिंग-बैनर पर बकायदा पीएम मोदी और सीएम योगी की फोटो लगी हुई है। मगर विभाग आचार संहिता का पालन नहीं बल्कि खुला उल्लंधन कर रहा है।

जिला अस्पताल परिसर में दाखिल होते ही आपकों पीएम और सीएम की फोटों लगे सरकारी योजनाओं के होर्डिंग आपको दिखाई देंगे। मगर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी यह होर्डिंग-बैनर विभागीय अधिकारियों और प्रशासन को नजर नहीं आ रहे हैं।

यही वजह है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के तीन दिन बाद भी इनको हटाने नहीं जा सका है। इसे विभाग और प्रशासन की लापरवाही माना जाए या फिर नियम का उल्लंधन? इतना ही नहीं टीबी विभाग और डफरिन में भी ऐसे बैनर और होर्डिंग को हटाया नहीं जा सका।

विभागों की यह हालत तब है जब जिलाधिकारी ने सभी प्रकार की सियासी प्रचार को हटाने के निर्देश दिए हुए हैं।

शहर में 320 वॉल पेंटिंग पर पोती कालिख
मुख्यालय 125, कंकरखेड़ा 113 और शास्त्रीनगर जोन के 82 स्थान शामिल

नगर निगम ने अवैध प्रचार सामग्री हटाने का अभियान तीसरे दिन भी जारी रखा। सोमवार को शहर में बड़े पैमाने पर वॉल पेंटिंग पर कालिख पोतने के कार्य को प्रवर्तन की टीम ने अंजाम दिया।

इस दौरान करीब 320 वॉल पेंटिंग पर कार्रवाई की गई है। वहीं, कुछ स्थानों से होर्डिंग और बैनर भी हटाए गए हैं।

अपर नगरायुक्त/ विज्ञापन प्रभारी प्रमोद कुमार के कार्यालय से सोमवार को कार्रवाई की सूची जारी की गई। सूची में बताया गया कि सबसे अधिक 125 वॉल पेटिंग पर मुख्यालय जोन में कार्रवाई की गई है।

कंकरखेड़ा जोन में 113 और शास्त्रीनगर जोन में 82 वॉल पेंटिंग को हटाने का काम किया गया। शास्त्रीनगर जोन में 12 होर्डिंग, 25 पोस्टर व 11 बैनर, मुख्यालय जोन में 87 होर्डिंग, 69 झंडे व 18 बैनर तथा कंकरखेड़ा जोन में 38 पर कार्रवाई की गई है। सोमवार को प्रवर्तन दल ने कुल 137 होर्डिंग, 25 पोस्टर, 69 झंडे और 29 बैनरों को हटाया है। निगम का यह अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img