Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

अभेद सुरक्षा के बीच मोदी करेंगे चुनावी समर का आगाज

  • रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर तथा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री डा. संजय निषाद करेंगे मंच साझा
  • तीन बार पहले भी मोदी कर चुके हैं मेरठ में रैलियां
  • पहली बार रालोद के साथ भी मंच कर रहे हैं साझा
  • बनाये गए तीन हेलीपैड मोदी व सुरक्षा दस्ते रहेंगे
  • जनता से 15 फीट दूरी पर बनाया गया मुख्य मंच

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ आ रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियों का फुल प्रूफ प्लान बनाकर उसको अमली जामा पहनाया है। पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार मेरठ में भी रैलियां कर चुके हैं। इस बार उनके साथ रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, डा. संजय निषाद भी मंच साझा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरठ की धरती से महासमर का आगाज करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज मेरठ का चौथा दौरा रहेगा। प्रधानमंत्री बनने से पहले 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने पश्चिम की पहली चुनाव रैली शताब्दीनगर क्षेत्र में की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 2017 के विधानसभा चुनाव में मेरठ आए। उनकी दूसरी रैली भी शताब्दीनगर में हुई थी। फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में वे तीसरी बार मेरठ आए। यहां मोदीपुरम में सिवाया टोल के पास रैली को संबोधित किया। इस रैली में जयंत चौधरी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा करेंगे। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर चुनाव होना है।

05 32

इस रैली से उन सीटों पर एक बड़ा मैसेज जाएगा। रैली के माध्यम से गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रधानमंत्री मोदी और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी एक बड़ा माहौल बनाएंगे। जाट बाहुल्य इस क्षेत्र में जाट मतदाताओं के साथ-साथ सर्व समाज को साधने के प्रयास में की जा रही यह रैली क्या संदेश देती है तथा जाट भाजपा-रालोद के गठबंधन से कितना प्रभावित होते हैं, इसका जवाब कल की रैली में मिल जायेगा। फिर इस रैली का संदेश पूरे देश भर के चुनाव पर भी पड़ेगा। इसलिए भाजपा के साथ-साथ रालोद के लिए भी यह अग्नि परीक्षा की घड़ी है।

प्रधानमंत्री की रैली के लिए चार हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के तीन हेलीकॉप्टर के लिए केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान में ही तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। यह हेलीपैड मंच के ठीक पीछे बनाये गये हैं। जबकि चौथा हेलीपैड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए बनाया गया है। जो सभा स्थल से 200 मीटर दूर रोम्बस स्कूल में है। एसपीजी ने शनिवार को हेलीकॉप्टर लैंडिंग का रिहर्सल देखकर दिशा निर्देश दिए। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। पीएम मोदी की मेरठ में होने वाली रैली को लेकर अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। एसपीजी ने मेरठ में डेरा डाल लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयंत चौधरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार को होने वाली रैली को लेकर प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है।

शनिवार सुबह रैली स्थल पर पहुंचकर डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये कि किसी तरह की भी रैली मे कोई चूक ना हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर एसपीजी चीफ आलोक शर्मा भी स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। एसपीजी चीफ आलोक शर्मा ने डीएमए स्कूल में एक घंटे तक डीएम और एसएसपी के साथ बैठक कर सुरक्षा का खाका तैयार किया था।

भाजपा ने तीन लाख की भीड़ जुटाने का बनाया लक्ष्य

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान पर रविवार शाम साढ़े तीन बजे होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए भव्य रूप देने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने बताया कि रैली में 1800 बसों, 600 कारों और ट्रैक्टर के जरिए तीन लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। पांच किलोमीटर के दायरे में गांव-कालोनी में जाकर रैली में आने का आह्वान किया जा रहा है।

08 41

वाहन खड़े करने की इस तरह की गई व्यवस्था

रैली में आने वाले वाहनों के लिए शोभित विवि व पल्हैड़ा पुल के पास बसों व अन्य वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए शोभित विवि में पार्क किया जा सकेगा। मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पल्हैड़ा पुल के पास आलू अनुसंधान केंद्र के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस दौरान दिल्ली-देहरादून हाइवे पर आवागमन प्रभावित न हो इसके लिए यातायात पुलिस तैनात रहेगी। रैली स्थल व आसपास सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। इस दौरान जिला पुलिस के अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस फोर्स मंगाया गया है। एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर, आइजी नचिकेता झा व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के अलावा छह एसपी, 8 एडिशनल एसपी व 15 सीओ व 900 से ज्यादा इंस्पेक्टर, सबइंस्पेक्टर व पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री का स्वागत करेंगे अपना दल के कार्यकर्ता

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का रविवार को मेरठ पहुंचने पर कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसको लेकर जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला कार्यालय पर हुई। बैठक पीएम मोदी की आज होने वाली रैली में पार्टी अध्यक्ष की मौजदूगी व उनके स्वागत को लेकर चर्चा की गयी। सुधीर पंवार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर ही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत किया जाएगा।

देश में फिर लहराएगा मोदी का परचम: भूपेंद्र

आज केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम में होने वाली देश के प्रधानमंत्री और जयंत चौधरी की रैली को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार की शाम को रैली स्थल पर पहुंचे और और वहां पर मंच से लेकर पंडाल तक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि रैली को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है और रैली ऐतिहासिक होगी। 10 साल के रिपोर्ट कार्ड के साथ हम जनता के बीच में जा रहे हैं।

06 40

पूरे देश में नरेंद्र मोदी की हवा है। भाजपा के सामने कोई गठबंधन नहीं टिक पाएगा अभी विपक्ष लगातार टिकट बादल रहा है चाहे मुरादाबाद का हो मेरठ का हो रामपुर का हो लगातार टिकट बदले जा रहे हैं। पहले चरण का चुनाव पश्चिम यूपी से शुरू हो रहा है। क्योंकि सहारनपुर नंबर एक सीट है। इसलिए यहां से ही चुनाव शुरू किया जा रहा है। कांग्रेस और सपा भ्रष्टाचारियों की पार्टी है और परिवाद है। रैली में अनुप्रिया पटेल, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद, सभी एनडीए के घटक दल शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी भी शामिल होंगे। उन्होंने मायावती पर कहा कि उनका बड़ा दल है। उन्होंने टिकट का वितरण जो किया वो अपने हिसाब से किया होगा, लेकिन इस बार जानता मोदी जी को पसंद कर रही है। इस बार मोदी सरकार उत्तर प्रदेश से 80 और देश में 500 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। इस दौरान राज्यमंत्री दिनेश खटीक, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, सत्येंद्र सिसोदिया, पूर्व विधायक संगीत सोम, शिवकुमार राणा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img