Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

मोदीपुरम हादसा: उपचार के दौरान सारिका-कल्लू की मौत, मां को एम्स में भर्ती कराया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/मोदीपुरम: मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में किराए के मकान पर रह रहे मजदूर जॉनी के दो बच्चों की भी झुलसने के बाद मौत हो गई। मां को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि पिता की हालत गंभीर है वह भी मेडिकल में भर्ती है।

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनता कॉलोनी में मजदूर जॉनी मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा गांव निवासी अपनी पत्नी बबीता चार बच्चे सारिका, निहारिका, गोलू और कल्लू के साथ किराए पर रहता था। शनिवार की शाम बच्चे कमरे में खेल रहे थे चार्जर लगाने के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से मोबाइल में धमाका हो गया और बेड पर आग् लग गई। जिसमें चारों बच्चे झुलस गए बच्चों को बचाने में दंपति भी गंभीर रूप से घायल हो गए सभी को मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां पर निहारिका 8 वर्ष और गोलू 6 वर्ष की रात 12 बजे मौत हो गई थी, और बड़ी बेटी सारिका 10 छोटा बेटा कल्लू 5 वर्ष की उपचार के दौरान मेडिकल में मौत हो गई।

थाना प्रभारी मुन्नेस कुमार का कहना है कि उपचार के दौरान सारिका और कल्लू ने भी दम तोड़ दिया है।परिजन पहले पोस्टमार्टम के लिए मना कर रहे थे लेकिन अब पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिता जॉनी का मेडिकल में उपचार चल रहा है। जबकि मां बबीता का गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img