- सेवा सप्ताह के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
- कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, जिलाध्यक्ष ने किया शुभारम्भ
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अर्न्तगत भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में रक्तदान/प्लाज्मा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग कर 70 यूनिट ब्लड/प्लाज्मा का दान किया।
जिला भाजपा कार्यालय पर ब्लड/ प्लाज्मा दान कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर संयुक्त रूप से किया। उन्होंने भारत माता व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चरणों में दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित करके किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उनकी लम्बी आयु की कामना करने की। कैबिनेट मंत्री ने कोरोना काल में अपने आप को बचाते हुए सेवा कार्य करने वाले भाजपा कार्यकर्ता को बधाई दी। प्रधानमंत्री द्वारा लड़ी जा रही कोरोना की लडाई में उनका हर कदम साथ देने का आवाहन किया, ताकि प्रधानमंत्री कोरोना के साथ-साथ देश के दुश्मनों से भी मजबूती से मुकाबला कर सके।
जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, गरीब, वंचित, दलित, आदिवासी एवं किसानों के मसीहा के रूप में कार्य करने वाले माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 17 सितम्बर को जन्मदिवस है। प्रत्येक वर्ष पार्टी के सभी कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार के सेवा के कार्यक्रम कर इस सप्ताह को ’सेवा सप्ताह‘ के रूप में मनाते हैं। उन्होंने ब्लड/ प्लाज्मा दान कार्यक्रम के आयोजन पर भाजयुमो को बधाई दी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, अनिल चौहान, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, राजेन्द्र सिंह, विशेष सरोहा, आनन्द पुण्डीर, अजय संगल, संगीता जिन्दल, अनुज राणा, सुखचैन वालिया, अमित विश्वकर्मा, नन्दू राणा, रवि कश्यप, डा. अनुराग शर्मा, कुशांक चौहान, तेजस्वी पंवार, अंकित पंवार, सचिन जैन, तीश धीमान, विवेक प्रेमी, रोहित विश्वकर्मा, देवाशीष वर्मा, गौरव विश्वकर्मा, दीपक चंद्रा, प्रमोद नामदेव आदि समेत बड़ी संख्या भाजपाई उपस्थित रहे।

